पंजाब के पठानकोट स्थित भोआ विधानसभा क्षेत्र में 2027 चुनावों को लेकर माहौल गरमाने लगा है. स्थानीय किसानों और निवासियों ने क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. जनता ने बढ़ते नशे, खस्ताहाल सड़कों, बेरोजगारी, गैंगस्टरों के खौफ और मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं.