चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. नितिन का शव उनके ही घर से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक हेड कांस्टेबल नितिन चंडीगढ़ पुलिस के हेडक्वार्टर में तैनात थे. घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी. आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने नितिन को लहूलुहान हालत में पाया.