पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चलाने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब परमिंदर सिंह एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचे जाने का विरोध कर रहे थे. इस दौरान उनकी मेडिकल स्टोर संचालक और उसके सहयोगी के साथ तीखी बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी केमिस्ट के असिस्टेंट ने अंदर से हथियार निकालकर परमिंदर सिंह पर गोली चला दी.