बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! पंजाब में बॉर्डर के पास संदिग्ध ड्रोन बरामद

पंजाब के तरनतारन में बॉर्डर से सटे इलाके में बीएसएफ ने एक संदिग्ध ड्रोन को बरामद किया है. बता दें कि पाकिस्तान द्वारा ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल भारत में ड्रग्स और हथियार भेजने के लिए किया जाता है. सीमा गेट के पास तैनात जवान ने ड्रोन की आवाज सुनी थी जिसके बाद एक ट्रैक्टर के नीचे से टूटी हालत में उसे बरामद किया गया.

Advertisement
पंजाब में सीमा के पास ड्रोन बरामद पंजाब में सीमा के पास ड्रोन बरामद

aajtak.in

  • तरनतारन,
  • 04 मई 2024,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

पंजाब के तरनतारन जिले में बीएसएफ ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद किया है जो टूटी हुई स्थिति में था. इस ड्रोन की बरामदगी 03 मई को लगभग 03:30 बजे, सीमा बाड़ गेट उस वक्त हुई जब ड्यूटी पर तैनात जवान ने इसकी आवाज सुनी. रिपोर्ट के मुताबिक सीमा पार से नशे के कारोबार के लिए ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisement

सतर्क बीएसएफ जवानों ने खेती के लिए जा रहे एक ट्रैक्टर के नीचे से संदिग्ध ड्रोन के कुचले जाने की आवाज सुनी. कटाई करने के लिए खेत की तरफ जा रहे ट्रैक्टर को जवानों ने तुरंत रोका और ट्रैक्टर के टायर के नीचे से टूटी हुई हालत में ड्रोन को बरामद किया.

ड्रोन की यह बरामदगी तरनतारन जिले के गांव कालिया से सटे एक खेत में हुई. बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है. सीमा पर तैनात सतर्क और कर्तव्यनिष्ठ बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर सीमा पार पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाने वाले इस ड्रोन को बरामद किया.

बता दें कि अभी दो हफ्ते पहले ही अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त किया गया था. सीमा पार से आए ड्रोन को बीएसएफ जवानों ने खेत से बरामद किया था. ड्रोन के साथ एक पैकेट भी बरामद किया गया था जिसमें हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी. 

Advertisement

19 अप्रैल को बीएसएफ के खुफिया विंग को सीमावर्ती इलाके में ड्रग्स की खेप के साथ ड्रोन होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. लगभग 04.45 बजे सैनिकों ने एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के साथ एक ड्रोन को बरामद किया था. रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन के जरिए सीमा पार से 500 ग्राम तक हेरोइन सप्लाई किया जा रहा था. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »