'सिखों से गद्दारी...', राहुल गांधी के पंजाब पहुंचने पर भड़कीं हरसिमरत कौर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब पहुंच गए हैं. उन्होंने गोल्डन टैंपल में जा दर्शन भी किए हैं. लेकिन अकाली नेता हरसिमरत कौर इससे नाराज हैं. उन्हें अभी भी राहुल का पंजाब जाना रास नहीं आ रहा है. उनकी तरफ से बिना नाम लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया गया है.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंच गई है. द गोल्डन टैंपल जा राहुल गांधी ने दर्शन भी किए हैं. अब भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित हैं, लेकिन विपक्ष का एक खेमा अभी भी कांग्रेस को सिख विरोधी के रूप में देखता है. इसी वजह से इस बार जब राहुल पंजाब पहुंचे हैं, अकाली नेता हरसिमरत कौर ने उन पर तीखा हमला बोला है. उनकी तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी सवाल दागा गया है.

Advertisement

नाराज क्यों हैं हरसिमरत कौर?

हरसिमरत कहती हैं कि शुरू से ही पंजाब और सिखों से गद्दारी कर सिखों के धार्मिक स्थलों तक को खत्म करने की कोशिश करने वाले गांधी परिवार के उत्तराधिकारी राहुल गांधी के स्वागत में पंजाब कांग्रेस की उत्सुकता और खुशी देखकर शर्म आती है. आज तक इस परिवार ने माफी नही मांगी, इनका स्वागत कर रहे हो आप. मैं कांग्रेस वालों से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप इनका स्वागत कर रहे हो. बिना माफी मांगे इनकी यात्रा को पंजाब में आने कैसे दिया. अब हरसिम्रत ने बिना नाम लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया है. वो ऑपरेशन जिसमें सेना ने गोल्डन टैंपल के अंदर दस्तक दी थी. जरनैल सिंह भिंडरावाले को मारने का उदेश्य था. उस ऑपरेशन में सेना की जीत तो हुई, लेकिन उसे एक बड़ी सियासी हार के रूप में देखा गया. कई सिखों की भावना आहत हुई थी. उस ऑपरेशन में 83 सैनिक शहीद हुए थे, 492 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 1,592 लोगों को हिरासत में लिया गया था. 

Advertisement

ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस के लिए चुनौती

अब उस ऑपरेशन के बाद ही सिखों का एक बड़ा वर्ग कांग्रेस से नाराज हो गया था. 1983 के सिख दंगों ने उसे गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचाने का काम किया. इसी वजह से अब जब राहुल पंजाब पहुंचे हैं, गोल्डन टैंपल में दर्शन कर रहे हैं, हरसिमरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वो पुराने दिन याद दिला रही हैं. जोर देकर कह रही हैं कि जिस परिवार ने अब तक माफी नहीं मांगी, उन्हें पंजाब में एंट्री कैसे दी गई.

इसी कड़ी में अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी राहुल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि गांधी परिवार ने हमेशा पंजाब को तोड़ने का काम किया. स्वर्ण मंदिर में टैंक भेजने का आदेश इंदिरा गांधी ने दिया. सिख दंगों को बढ़ावा राजीव गांधी ने दिया. लेकिन एक बार भी राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »