'पेपर लीक हाय-हाय...', पंजाब विधानसभा के मॉनसून सेशन में हंगामा, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

पंजाब विधानसभा में मॉनसून सत्र की शुरुआत के साथ ही फार्मेसी पेपर लीक मामले पर जोरदार हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग की.

Advertisement
पंजाब पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन (Photo-ITG) पंजाब पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन (Photo-ITG)

अमन भारद्वाज

  • चंडीगढ़,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

पंजाब विधानसभा में सोमवार से मॉनसून सेशन की शुरुआत हुई. शुरुआत के कुछ ही घंटे में यह सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया. इस दौरान फार्मेसी पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ.

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को घेरते हुए कहा कि पिछले दिनों जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हुआ था, जिसमें शिक्षा मंत्री भी शामिल हुए थे. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में साढ़े चार साल के दौरान छह बार पेपर लीक हुए, जिनमें पांच मामले शिक्षा विभाग और एक स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है. ऐसे में क्या शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे या स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा देंगे.

Advertisement

वेल में पहुंच गए कांग्रेस विधायक

सदन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए. यहां कांग्रेस विधायको द्वारा सदन में नारेबाजी की गई. विधायक 'पेपर लीक हाय हाय -स्पीकर हाय हाय' का नारा लगाते हुए इस्तीफे की मांग करते रहे. भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा और संदीप जाखड़ भी वेल में पहुंचे और पेपर लीक पर विरोध जताया. इसके बाद सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया.

हंगामे के दौरान विधानसभा स्पीकर ने कहा कि 'इस विषय पर चर्चा के लिए सात दिन का समय मिला है और सदन नियमों के अनुसार ही चलेगा. वहीं, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ आए हैं और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान सदन में शोर-शराबा और नारेबाजी होने लगी.

Advertisement

स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित

इसी दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'आज पंजाब में कांग्रेस ही लीक हो चुकी है. कांग्रेस पंजाब में खत्म हो चुकी है और हर जगह कांग्रेस में लीकेज दिखाई दे रही है.' जबकि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन नारेबाजी होने लगी. स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी.
बता दें कि पेपर लीक को लेकर मामला गर्माया हुआ है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अब राज्यों में छात्रों के मुद्दे पर प्रदर्शन होने लगे हैं. झारखंड और पंचाब राज्यों में पेपर लीक को लेकर छात्र और नेता एकजुट हो रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »