राम रहीम पर फैसले से पहले सेना के हवाले पंचकूला, हालात पर PM मोदी की नजर

हंसराज अहीर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार दोनों प्रदेशों की कानून व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए है. मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की है.

Advertisement
पंचकूला में सेना करेगी फ्लैग मार्च पंचकूला में सेना करेगी फ्लैग मार्च

राम कृष्ण / मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर पंजाब और हरियाणा में बिगड़े हालात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जानकारी ली है. आजतक से विशेष बातचीत में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने इसकी जानकारी दी. वहींं, राम रहीम के अनुयायियों के विरोध प्रदर्शन के चलते पंचकूला को सेना के हवाले कर दिया गया है.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अहीर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार पर निगाह बनाए हुए है. मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात की है. उन्होंने बताया कि दोनों सूबे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जितनी जरूरत होगी, उतनी मदद मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने के श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की भी अपील की.

Advertisement

वहीं, सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर ने खास बातचीत में कहा कि पंजाब और हरियाणा में हमारी पूरी मुस्तैदी है. राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के साथ हम तालमेल बनाए हुए हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं. हमारी कोशिश यह है कि कोई भी हिंसक घटना ना हो और हम श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं. भटनागर ने बताया कि हमने रिजर्व में भी फोर्स रखी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वो शांति बहाली के लिए सकारात्मक भूमिका निभा सके. सीआरपीएफ राज्य की एजेंसियों के लिए एक सपोर्ट सिस्टम का काम करेगी.

आज यानी 25 अगस्त को साध्वी से यौन शोषण मामले में पंचकूला की ट अपना फैसला सुनाएगी. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 72 घंटों के लिए इंटरनेट संबंधी सेवाएं सस्पेंड कर दी गईं हैं. पंचकूला में हालात को देखते हुए रोडवेज ने कई रूट्स की बसें बंद कर दी गई हैं. रेलवे ने भी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान जाने वाली करीब 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. साथ ही पंचकूला को सेना के हवाले कर दिया गया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »