VIDEO: मेयर की शुक्राना यात्रा में बवाल, दो गुट भिड़े, बहसबाजी के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर

पंजाब के जालंधर में मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई. बहसबाजी के बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने की बात सामने आई है. सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एसीपी अशोक मीना के मुताबिक, तीन टीमें CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Advertisement
नॉर्थ हल्के की जिम्मेदारी मिलने पर निकाली थी यात्रा.(Photo: Screengrab) नॉर्थ हल्के की जिम्मेदारी मिलने पर निकाली थी यात्रा.(Photo: Screengrab)

कमलजीत संधू

  • जालंधर,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

जालंधर नॉर्थ हल्के की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेयर विनीत धीर की ओर से रविवार को शुक्राना यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत देवी तालाब मंदिर से हुई, जो प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए सोढ़ल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

जानकारी के मुताबिक, शुक्राना यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल और शहर के अलग-अलग वार्डों के पार्षदों समेत पार्टी की नेतृत्व टीम मौजूद रही. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. इसी बीच दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई.

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

एसीपी अशोक मीना ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और पथराव में कौन-कौन लोग शामिल थे.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाई हैं. ये टीमें क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी.

Advertisement

देखें वीडियो...

एसीपी के मुताबिक, पुलिस जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले सकती है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नॉर्थ हल्के की जिम्मेदारी मिलने पर निकाली थी यात्रा

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने जालंधर के मेयर विनीत धीर को जालंधर नॉर्थ हल्के का इंचार्ज नियुक्त किया है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताने के लिए रविवार को शुक्राना यात्रा का आयोजन किया था. धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के साथ यात्रा के जरिए उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया.

मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे. उनका फोकस हल्के के विकास और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर रहेगा.

उन्होंने बताया कि देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड होते हुए सोढ़ल मंदिर तक पहुंची. विनीत धीर ने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ नॉर्थ हल्के की नई भूमिका को भी पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा.

Advertisement

विधानसभा चुनाव में जीत का जताया भरोसा

मेयर ने कहा कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा. उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बात कही. साथ ही उन्होंने जालंधर नॉर्थ में लोगों के बीच लगातार काम करने का भरोसा जताया.

विनीत धीर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ हल्के से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी. हालांकि, इसी दौरान हुई झड़प ने शुक्राना यात्रा के माहौल को कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बना दिया.

फिलहाल, पुलिस का पूरा ध्यान पथराव की घटना में शामिल लोगों की पहचान पर है. तीन पुलिस टीमें CCTV फुटेज की जांच कर रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »