होशियारपुर में 7 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, किराना स्टोर संचालक गिरफ्तार

होशियारपुर में एक 7 वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने एक किराना स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है.

Advertisement
होशियारपुर में बच्ची से छेड़छाड़. (Photo: Representational ) होशियारपुर में बच्ची से छेड़छाड़. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • होशियारपुर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

पंजाब के होशियारपुर में एक दुकानदार को 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बच्ची उसकी किराने की दुकान पर गई थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि होशियारपुर जिले के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ BNS और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement

मां लेकर गई शिकायत तो दुकानदार ने धमकाया
यह घटना 27 जून को हुई थी, जब बच्ची कुछ सामान खरीदने के लिए आरोपी की किराने की दुकान पर गई थी. घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी.

पुलिस ने बताया कि जब मां ने दुकानदार से इस बारे में बात की, तो उसने कथित तौर पर उन्हें धमकाया. इसके बाद मां पुलिस के पास पहुंची. मामले की आगे की जांच चल रही है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और बच्ची के परिजनों में आक्रोश है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »