पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, पुल से नाले में गिरी बस, 5 की मौत, 26 घायल

पंजाब के फरीदकोट-कोटकपूरा रोड पर मंगलवार सुबह मुक्तसर से अमृतसर जा रही बस ट्रक से टकराने के बाद 10 फीट ऊंचे पुल से नाले में गिर गई. हादसे में 5 लोगों की मौत और 26 यात्री घायल हो गए. गंभीर घायलों को अमृतसर रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • फरीदकोट,
  • 18 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

पंजाब के फरीदकोट जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. 36 यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर 10 फीट ऊंचे पुल से नीचे नाले में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है. जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

दरअसल, यह भीषण दुर्घटना फरीदकोट-कोटकपूरा रोड पर सुबह करीब 8 बजे हुई. मुक्तसर से अमृतसर जा रही बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने के कारण पुल से नीचे नाले में जा गिरी. हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

ये भी पढ़ें- पंजाब के फरीदकोट में बस हादसा: नाले में गिरी बस, 4 यात्रियों के मौत की आशंका

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने घायलों का जाना हालचाल

क्रेन और रस्सियों की मदद से नाले में गिरी बस से घायलों को निकाला गया. पंजाब पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और बस चालक और ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की भी पड़ताल की जाएगी. वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी और इस हादसे के पीछे की वास्तविक वजहों की जांच होगी.

Advertisement

5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रज्ञा जैन ने पुष्टि की कि हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है. मृतकों में से चार यात्री मुक्तसर जिले के निवासी थे. इस दुर्घटना में घायल 26 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है. इनमें से एक यात्री का हाथ कट गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »