ऐसे बन रहा था नकली देसी घी, छापा मारते ही अफसरों के होश उड़े

रेड में यहां पर स्टॉक में 13 हजार किलो घी पाया गया. इस स्टॉक में अलग- अलग क्वांटेटी के पैक सैंपल भरे गए. सारा स्टॉक सील कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उक्त सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे. सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी तब तक स्टॉक सील रहेगा.

Advertisement
13 हजार किलो देसी घी सील किया गया. 13 हजार किलो देसी घी सील किया गया.

आदित्य बिड़वई

  • ,
  • 16 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

पंजाब की सेहत विभाग की टीम उस वक्त हैरान रह गई जब तरनतारन में एक घी बनाने की कंपनी पर छापा मारा गया. यहां से 13 हजार किलो देसी घी सील किया गया और अलग-अलग पैकिंग भी जब्त किए गए. जांच में अफसरों ने पाया कि देसी घी बनाने के लिए 5,000 किलो पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था. साथ ही इसमें मिलावटी मक्खन, केमिकल भी मिलाया जा रहा था.

Advertisement

पैकिंग के लिए रखे एक लाख डिब्बे भी जब्त...

'तंदरुस्त पंजाब मुहिम' के तहत की गई कार्रवाई में सेहत विभाग ने पैकिंग के लिए रखे एक लाख डिब्बे भी जब्त किए हैं. इस बारे में असिस्टेंट कमिशनर फूड सेफ्टी डॉ. जीएस पन्नू ने बताया कि कमिश्नर फूड सेफ्टी काहन सिंह पन्नू और डीसी प्रदीप कुमार सभरवाल के निर्देश पर उनके विभाग द्वारा खाने पीने वाली दुकानों से लेकर फैक्ट्रियों में रेड कर वहां से सैंपल जब्त किए थे.

सेहत विभाग ने की रेड...

इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह अमृतसर में सेहत विभाग ने रेड की थी. जहां से कुछ घी बरामद हुआ था और उसके सैंपल सेहत विभाग ने जब्त किए थे. वहीं से अंगद मिल्क फूडस प्राईवेट लिमिटेड के लेबल भी मिले थे. इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त फैक्ट्री में रेड की गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें:

13 हजार किलो नकली घी मिला...

रेड में यहां पर स्टॉक में 13 हजार किलो घी पाया गया. इस स्टॉक में अलग- अलग क्वांटेटी के पैक सैंपल भरे गए. सारा स्टॉक सील कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उक्त सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे. सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी तब तक स्टॉक सील रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »