कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर हो रहा ऑनलाइन फ्रॉड, क्लिक करते ही अकाउंट हो सकता है खाली

पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठग वॉट्सऐप पर युवाओं को लुभाने वाले मैसेज और लिंक भेज रहे हैं. लुधियाना पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह फिशिंग लिंक है, जिस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है.

Advertisement
ठगी को लेकर पुलिस अधिकारी ने लोगों को किया सतर्क. (Photo: ITG) ठगी को लेकर पुलिस अधिकारी ने लोगों को किया सतर्क. (Photo: ITG)

विवेक ढल

  • लुधियाना,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर अब साइबर ठगी होने लगी है. ठग सीजेपी के नाम पर लोगों को लिंक भेज रहे हैं और उसी से उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे में लुधियाना पुलिस ने आम लोगों को इस नए फ्रॉड से बचाने और जागरूक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है.

Advertisement

42 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने विस्तार से बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है. पुलिस के मुताबिक साइबर ठग लोगों को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती हैं, जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी. इसके साथ ही मैसेज में 'कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया होता है.

लिंक पर क्लिक करते ही फोन हो जा रहा है हैक
वीडियो में अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा यह लिंक दरअसल एक फिशिंग लिंक है. जैसे ही कोई व्यक्ति भावनाओं में बहकर या उत्सुकता वश इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन तुरंत हैक हो जाता है. फोन हैक होते ही पीड़ित के फोन में मौजूद सारी बैंकिंग डिटेल्स पासवर्ड और निजी डेटा सीधा स्कैमर्स (ठगों) के पास पहुंच जाता है.

Advertisement

इस डेटा का इस्तेमाल करके ठग न सिर्फ बैंक खाते से सारे पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं, बल्कि पीड़ित के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले सकते हैं. आपको बता दें कि “कॉकरोच जनता पार्टी” सोशल मीडिया पर वायरल एक व्यंग्यात्मक अभियान है. जिसे युवाओं की बेरोज़गारी और सिस्टम से नाराज़गी का प्रतीक माना जा रहा है. 

यह कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि डिजिटल प्रोटेस्ट मूवमेंट की तरह उभरा है. इसके वायरल पोस्ट और मैनिफेस्टो ने लोगों का ध्यान खींचा है. कई यूजर्स इसे आम जनता की आवाज़ और संघर्ष का प्रतीक बताकर समर्थन दे रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement