मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी के प्रदूषण और उसमें गिरते खुले नालों से खफा होकर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. वह 'कॉकरोच' का भेष धारण करके सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और दफ्तर के बाहर अनोखे अंदाज में नाचने लगे. जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.