नवजोत सिंह सिद्धू के टीवी शोज को लेकर जारी विवाद को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा से लीगल ऑपिनियन मांगा है कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू मंत्री पद पर रहते हुए टीवी शोज में काम कर सकते हैं या नहीं.
जनरल का कहना है कि शुरुआती तथ्यों को देखते हुए उन्हें लगता है कि इस मामले में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला नहीं बनता है. नवजोत सिंह सिद्धू के टीवी शोज में काम करने को लेकर निर्णय अब पंजाब सरकार लेगी. उन्होंने अपना लीगल ऑपिनियन तैयार कर लिया है और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को वो ये लीगल ऑपिनियन सौंपने जा रहे हैं.
एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने कहा कि इस लीगल ओपिनियन के लिए जो उन्होंने रिपोर्ट तैयार की है उसके तथ्यों का खुलासा वो अभी नहीं कर सकते हैं लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में उन्होंने साफ कर दिया कि नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन की तरफ से टीवी शोज में काम करने को लेकर ग्रीन सिग्नल मिलना तय है.
सतेंदर चौहान