पंजाब: AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप केस में पटियाला पुलिस का एक्शन

सनौर से पहली बार विधायक बने आप नेता पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह एक रेप केस के आरोप में फरार चल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस का एक बयान भी आया है. जिसमें कहा गया है कि पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
आप MLA पठानमाजरा. (File Photo/ITG) आप MLA पठानमाजरा. (File Photo/ITG)

मुनीष कौशल

  • पटियाला,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया है. वो पिछले सितंबर से एक रेप केस में फरार चल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. सनौर से पहली बार विधायक बने पठानमाजरा की तलाश सितंबर से ही की जा रही थी.

पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर, 2025 को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में केस दर्ज किया था. यह केस ज़ीरकपुर की एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ रिश्ता बनाया और बाद में 2021 में उससे शादी कर ली, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जालंधर की छत पर 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी'! पंजाब का यह घर हो रहा वायरल

महिला ने उन पर लगातार यौन शोषण करने, धमकियां देने और उसे "अश्लील" सामग्री भेजने का आरोप लगाया था. इस केस में पेश न होने के बाद AAP विधायक को 'घोषित अपराधी' घोषित कर दिया गया था.

2 सितंबर से फरार चलने का है आरोप

पठानमाजरा इस रेप केस में 2 सितंबर से फरार चल रहे थे. जब पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल गई थी, तब वह पुलिस हिरासत से भाग निकले थे. पुलिस ने तब दावा किया था कि जब पुलिस टीम करनाल जिले के डबरी गांव में विधायक को गिरफ्तार करने गई थी - जहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर थे, तभी विधायक के समर्थकों ने गोलियां चलाईं और पत्थरबाजी की.

Advertisement

हालांकि, पठानमाजरा ने पुलिस के उन दावों से इनकार किया था कि वह पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने में शामिल थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें जब पता चला कि उनका "फर्जी एनकाउंटर" किया जा सकता है, तो वह वहां से भाग निकले. 

एसएसपी ने क्या कहा?

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथियों को पुलिस ने एक इंटरस्टेट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड लेने की कोशिश करेगी.

एसएसपी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और उन्हें प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया जा चुका था. पिछले काफी समय से पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थीं. गिरफ्तारी के समय आरोपी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पटियाला ले आई है.

एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी. पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी. पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेकर मामले की गहराई से जांच करने की तैयारी में है.

Advertisement

SSP ने जानकारी दी है कि पठानमाजरा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वाइट कलर की स्कॉर्पियो में सवार थे. जिसके साथ तीन लोग भी थे. वहीं से इनको गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पटियाला पुलिस की 5 टीमों ने मिलकर किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement