दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है. शुरुआत में यह इंडिया गठबंधन का साझा प्रदर्शन था, लेकिन विपक्षी नेताओं की हिरासत के बाद यह मुख्य रूप से कांग्रेस के धरने में बदल गया. राहुल गांधी और उनके समर्थक चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं. राहुल गांधी का आरोप है कि विपक्ष के करीब 300 सांसदों को चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है और पुलिस प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है.