लखनऊ के दौरे पर आए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी राजनीति पर जमकर निशाना साधा है. ओवैसी ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी अब किसी भी अन्य दल के लिए लाल कालीन या दरी बिछाने का काम नहीं करेगी. उन्होंने इस बात पर कड़े शब्दों में जोर दिया कि मुसलमानों को केवल एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.