मंगल मिलन बैठक के बाद एनडीए सांसद कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर बैनर लेकर निकले हैं. रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी से जवाब की मांग की जा रही है. दिल्ली में छात्रों पर पुलिस एक्शन को लेकर विपक्ष के हंगामे के जवाब में एनडीए ने अब मोर्चा खोल दिया है.