समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इस फैसले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. ओवैसी की पार्टी के प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए टोपी पहनने का दिखावा करती है, लेकिन जब प्रतिनिधित्व देने की बात आती है तो उनके साथ हकमारी की जाती है.