'टूलकिट' केस में कांग्रेस ने लिखी ट्विटर को चिट्ठी, 11 मंत्रियों के ट्वीट पर भी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर को चिट्ठी लिखकर बीजेपी नेता संबित पात्रा की ही तरह कथित टूलकिट को शेयर करने वाले 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट पर भी कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (File Photo) कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (File Photo)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST
  • सुरजेवाला ने 11 मंत्रियों को लिखी चिट्ठी
  • ट्वीट पर मैनुपुलेटिव टैग लगाने की मांग

कथित टूलकिट के मामले में कांग्रेस ने ट्विटर से 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट को भी 'मैनुपुलेटिव मीडिया' का टैग देने की मांग की है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर को चिट्ठी लिखकर बीजेपी नेता संबित पात्रा की ही तरह कथित टूलकिट को शेयर करने वाले 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट पर भी कार्रवाई करने की मांग की है.

जिन केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट की शिकायत की गई है, उनमें गिरिराज सिंह, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं. इन्होंने भी वह कथित टूलकिट ट्वीट किया था, जिस पर बवाल मचा हुआ है.

Advertisement

इससे पहले ट्विटर के दिल्ली और गुरुग्राम दफ्तर पर बीती रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पहुंची. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि नोटिस देने के लिए स्पेशल सेल वहां गई थी. दिल्ली पुलिस ने इसे रुटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये जानना जरुरी है कि आखिर वो कौन शख्स है जिसे नोटिस दिया जाए.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर इंडिया के प्रमुख को नोटिस भेजा था, लेकिन ट्विटर इंडिया के प्रमुख का जवाब दिल्ली पुलिस को अस्पष्ट लगा था. दिल्ली पुलिस की इस हरकत को लेकर कांग्रेस ने इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डरपोक भाजपा सरकार रेड राज से फ़र्ज़ी टूलकिट का सच नहीं छिपा सकती.

वहीं शिवसेना ने भी तंज कसा है. शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राजनीतिक पार्टी के दफ्तर की जगह ट्विटर दफ्तर को चुना गया. वहीं अखिलेश यादव ने पुलिस की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और निंदनीय कृत्य बताया है 

Advertisement

टूलकिट विवाद ने तूल तब पकड़ा था, जब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस ने एक ऐसी टूलकिट बनाई गई है, जिसके जरिए मोदी सरकार को बदनाम करने का काम हो रहा है, जिसके बाद ट्विटर ने संबित पात्रा के ट्वीट को मैनुपुलेटिव फ्लैग लगा दिया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »