रेप वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने अपने विधायक को फटकारा, बोलीं- ये अक्षम्य है

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए बयान की आलोचना की. प्रियंका ने कहा, ये समझ से बाहर है कि कोई ऐसे शब्द कैसे बोल सकता है. ये अक्षम्य है. रेप एक जघन्य अपराध है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST
  • कर्नाटक विधायक रमेश कुमार ने विधानसभा में दिया था विवादित बयान
  • कर्नाटक विधायक के बयान की देशभर में हो रही आलोचना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए बयान की आलोचना की. प्रियंका ने कहा, ये समझ से बाहर है कि कोई ऐसे शब्द कैसे बोल सकता है. ये अक्षम्य है. रेप एक जघन्य अपराध है. 

क्या कहा था कांग्रेस विधायक ने?

कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा था कि 'जब बलात्कार को रोका नहीं जा सकता, तो लेटिए और मजे लीजिए.' हैरानी वाली बात यह थी कि कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी आपत्ति जताने के बजाय इस पर ठहाके लगाकर हंसने लगे.

Advertisement

विवाद बढ़ते देख मांगी माफी

रमेश कुमार इस विवादित टिप्पणी पर अब बुरी तरह घिर गए हैं. न सिर्फ उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला बल्कि देश भर से उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है.

विवाद बढ़ने के बाद रमेश ने अपने बयान के लिए माफी मांगी. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में कहा है कि अगर इससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मुझे माफी मांगने में कोई परेशानी नहीं है. मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने माफी मांग ली है, अब इस मामले को और न खींचा जाए.

भाजपा ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना
भाजपा की महिला मोर्चा ने कर्नाटक के विधायक के बयान को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी पहले अपने विधायकों को संस्कार सिखाएं फिर वह उत्तर प्रदेश की बेटियों की चिंता करें.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »