पीएम मोदी की स्पीच में रुकावट, राहुल गांधी ने कहा- Teleprompter भी झूठ नहीं झेल पाया

Davos Agenda summit के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की स्पीच में कुछ रुकावट आई. इसपर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने तंज कसा है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावोस एजेंडा समिट में शामिल हुए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावोस एजेंडा समिट में शामिल हुए थे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST
  • पीएम मोदी Davos Agenda summit में शामिल हुए थे
  • स्पीच में रुकावट पर कांग्रेस नेताओं ने कसा तंज
  • कांग्रेस नेताओं पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा समिट में हिस्सा लिया था. इस समिट में पीएम मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की एक क्लिप को शेयर करते हुए कांग्रेस ने उनपर तंज कसा है. इसके साथ-साथ राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

कोरोना काल में पीएम मोदी दावोस एजेंडा समिट में वर्चुअली शामिल हुए थे. जो क्लिप शेयर की जा रही है, उसमें वह अपने संबोधन के दौरान बोलते-बोलते रुक जाते हैं. इस पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने निशाना साधा है. आरोप है कि टेलीप्रॉम्पटर (Teleprompter) रुक जाने की वजह से पीएम आगे नहीं बोले.

Advertisement

इतना झूठ Teleprompter भी नहीं झेल पाया।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)

राहुल गांधी ने लिखा, इतना झूठ Teleprompter भी नहीं झेल पाया. वहीं कांग्रेस ने लिखा कि अब टेलीप्रॉम्पटर वाला शख्स बोल रहा होगा कि अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना.

दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं द्वारा काउंटर अटैक भी किया गया है. जैसे दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा कि तकनीकी खामी World Economic Forum की तरफ से आई थी, जिसकी वजह से पीएम ने संबोधन रोका.

कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिससे पता चला है कि खामी Teleprompter में नहीं आई थी, बल्कि मैनेजिंग टीम ने पीएम से रुककर यह पूछने को कहा था कि सबको उनकी आवाज आ रही है या नहीं.

विश्व आर्थिक मंच में क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के Davos Agenda Summit में निवेशकों को लुभाने का प्रयास किया. उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में किए गए 10 बड़े बदलाव (Economic Reforms) को गिनाया और कहा कि अब मुश्किल के दौर खत्म हो चुके हैं. प्रधानमंत्री ने आर्थिक सुधारों पर जोर देते हुए बताया कि लाइसेंस राज के लिए बदनाम रहा भारत अब आगे बढ़ चुका है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement