'10 लोगों को जोड़ता हूं और 25 भाग जाते हैं', BJP अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ कुरैशी का छलका दर्द

MP News: भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के सामने पार्टी अल्पसंख्यक‌ मोर्चे के एक जिलाध्यक्ष का दर्द फूट पड़ा. उन्होंने बीजेपी की बैठकों में भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी को लेकर आपत्ति जताई.

Advertisement
BJP की मीटिंग में MP प्रभारी मुरलीधर राव. BJP की मीटिंग में MP प्रभारी मुरलीधर राव.

रवीश पाल सिंह / पंकज शर्मा

  • राजगढ़,
  • 09 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST
  • मंच पर अपना दर्द नहीं रोक पाए अशरफ कुरैशी
  • राष्ट्रीय नेता मुरलीधर राव के सामने जताई चिंता

मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रभारी मुरलीधर राव के सामने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपना दर्द जाहिर कर सियासी खलबली मचा दी है. राजगढ़ में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने पार्टी में होने वाली मुस्लिम विरोधी बयानबाजी को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यकों को जोड़ना बहुत मुश्किल है. 

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के सामने अशरफ कुरैशी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, बैठकों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कुछ लोग बयानबाजी करते हैं. जिसकी वजह से मुझे बहुत तकलीफ होती है. मैं 10 लोगों को जोड़ता हूं तो 25 लोग भाग जाते हैं. 

Advertisement
राजगढ़ बीजेपी अल्पसंख्यक‌ मोर्चे के जिलाध्यक्ष अशरफ कुरैशी.

अशरफ कुरैशी ने आगे कहा, ''अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रवादी सोच के साथ राजगढ़ में काम कर रहा है, फिर भी हमारे सामने कुछ तकलीफ आती हैं. मैं माननीय आपके सामने कुछ बातें रखना चाहता हूं. मेरी बात पर थोड़ा-सा ध्यान दें कि जब भी आप कोई भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग रखें, तो कृपया ख्याल रखें कि वहां अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग भी मौजूद होते हैं...इसलिए भाषणों में उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात आप न करें. क्योंकि मुझे बहुत तकलीफ होती है. मैं 10 लोगों को जोड़ता हूं और 25 लोग भाग जाते हैं.''  

राजगढ़ में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मुरलीधर राव.

बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव कार्यकर्ताओं की बैठक लेने रविवार को राजगढ़ पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशरफ कुरैशी का यह दर्द फूट पड़ा. हालांकि, इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलबर यादव के सपोर्ट की जरूर तारीफ की. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement