फैक्ट चेकर जुबैर अरेस्ट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीट- एक गिरफ्तार करोगे, हजार पैदा होंगे

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है.

Advertisement
राहुल गांधी (File Photo) राहुल गांधी (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST
  • अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने किया ट्वीट
  • AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने की गिरफ्तारी की निंदा

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है.

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की नफरत, कट्टरता और उनके झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है. सच की आवाज उठाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार करने पर हजार और सामने आएंगे. अत्याचार पर हमेशा सत्य की विजय होती है.

Advertisement

सच की पड़ताल करने वाले अच्छे नहीं लगते- अखिलेश

जुबैर की गिरफ्तारी की यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने भी निंदा की है. उन्होंने शायर के जरिए कहा,'अच्छे नहीं लगते हैं उन झूठ के सौदागरों को सच की पड़ताल करने वाले… जिन्होंने अपनी आस्तीन में हैं पाले, नफरत का जहर उगलने वाले'.

ओवैसी ने की गिरफ्तारी की निंदा

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है. उन्हें बिना किसी नोटिस के किसी अज्ञात FIR में गिरफ्तार किया गया है. यह प्रक्रिया का उल्लंघन है. दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस मुस्लिम विरोधी नरसंहार के नारे लगाने वालों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है, लेकिन अपराध की रिपोर्ट करने वाले और मिस इंफॉर्मेशन का मुकाबला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है.

Advertisement

शशि थरूर बोले- फौरन हो रिहाई

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि आज के इस राजनीतिक दौर में जब झूठ फैलाया जाता है तो कुछ ही सर्विस उसे उजाकर करने का काम करती हैं. किसी के भी झूठ फैला पर वे उसका पर्दाफाश करते हैं. जुबैर को गिरफ्तार करना सच पर हमला करना है. उन्हें फौरन रिहा किया जाना चाहिए.

आया टीएमसी नेता का बयान

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी मोहम्मद जुबैर को अरेस्ट किए जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि दुनिया के बेहतरीन पत्रकारों में से एक की गिरफ्तारी निंदनीय है, जो हर दिन भाजपा की फेक न्यूज फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया.

SIO ने भी किया गिरफ्तारी का विरोध

जुबैर गिरफ्तारी का स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ने भी विरोध किया है. उन्होंने कहा कि दूत को मारना प्राचीन काल से फांसीवादी किताब का सबसे पुराना और सबसे जघन्य काम है. जुबैर ने जहर घोलने वाले प्रचार का भंडाफोड़ किया है.

किस केस में किया गया है गिरफ्तार?

मोहम्मद जुबैर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने सेक्शन 153 ए और 295 ए के तहत उन्हें अरेस्ट किया है. उन पर सोशल मीडिया (twitter) के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है.

Advertisement

बता दें कि धारा 153 दंगा करने के इरादे से किसी को उकसाने या दंगा करने पर लगाई जाती है. वहीं, 295 ए किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का जानबूझकर अपमान करने पर लगाई जाती है.

बता दें कि स्पेशल सेल ने पुराने मामले में जुबैर को पूछताछ के लिए बुलाया था. पुलिस जुबैर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने जा रही है. ताकि पूछताछ के लिए उनकी कस्टडी मांगी जा सके. पुलिस का दावा है कि पर्याप्त सबूत होने के बाद ही मोहम्मद जुबैर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक जुबैर को केस नंबर 194/20 में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन केस नंबर 172/22 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि मोहम्मद जुबैर अपने पार्टनर प्रतीक सिन्हा के साथ मिलकर एक फैक्ट चेक वेबसाइट चलाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »