Punjab: कुमार विश्वास के दावे की जांच कराएगी केंद्र सरकार, चन्नी के खत का अमित शाह ने दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के बीच कथित संबंधों की जांच कराने का वादा किया है. उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

Advertisement
गृहमंत्री अमित शाह ने दिया CM चन्नी के खत का जवाब. (फाइल) गृहमंत्री अमित शाह ने दिया CM चन्नी के खत का जवाब. (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली/चंडीगढ़,
  • 18 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST
  • भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है: गृहमंत्री शाह
  • कवि कुमार विश्वास ने लगाए थे केजरीवाल पर गंभीर आरोप
  • अरविंद केजरीवाल दे चुके इस मामले में अपना बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पत्र का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के बीच कथित संबंधों की जांच कराने का वादा किया है. गुरुवार को CM चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की थी.

चन्नी ने एक ट्वीट के जरिए लिखा, ''पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है.''  

Advertisement

इसके जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने CM चन्नी को लिखा है, ''एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है. इस प्रकार के तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है. यह अत्यंत निंदनीय है कि सत्ता पाने के लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लेकर पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा सकते हैं.''

गृहमंत्री शाह ने आगे लिखा, ''इस विषय पर मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. भारत सरकार ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है और मैं स्वयं इस मामले को गहराई से दिखावाऊंगा.''

कवि कुमार विश्वास का बयान

दरअसल, आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कुमार कवि विश्वास के हालिया बयान के बाद उन्हें सशस्त्र सुरक्षा की पेशकश की जा सकती है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »