कोरोना वैरिएंट पर कांग्रेस का वार, पाकिस्तान-पाकिस्तान खेलना बंद करे सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी के हमले पर पलटवार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे का जिक्र किया है और  दावा किया है कि भारत सरकार ने खुद इसे इंडियन डबल म्यूटेंट स्ट्रेन बताया है.

Advertisement
कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा. (फाइल फोटो) कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST
  • पाकिस्तान ने कोरोना वैरिएंट को बताया था इंडियन
  • संबित ने साधा था राहुल गांधी पर निशाना
  • केंद्र का हलफनामा दिखा, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक स्ट्रेन को इंडियन स्ट्रेन बताए जाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी के हमले पर पलटवार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे का जिक्र किया है और  दावा किया है कि भारत सरकार ने खुद इसे इंडियन डबल म्यूटेंट स्ट्रेन बताया है.

Advertisement

उन्होंने संबित पात्रा के ट्वीट पर जवाब देते हुए हलफनामा शेयर किया है और साथ ही लिखा है,'' पाकिस्तान- पाकिस्तान खेलना बंद करो और बाज आओ अपनी हरकतों से. यह भारत सरकार का माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर हलफ़नामा है,जहाँ भारत सरकार स्वयं इसे Indian Double Mutant Strain बता रही है.''

क्या है मामला 

पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तान में कोरोना का पहला ऐसा मामला पाए जाने का दावा किया है जिसका वैरिएंट भारत में मौजूद है. पाकिस्तान की मीडिया ने इसे इंडियन वैरिएंट बताया जिसके बाद संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा.

Advertisement

संबित ने ट्विटर पर पाकिस्तानी मीडिया के ट्वीट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ''बधाई राहुल गांधी, मिशन पूरा हुआ.'' बीजेपी के अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर लिखा है, ''अंतत: कांग्रेस को खुश होने का कारण मिल गया है. भारत को बदनाम करने के उसके टूलकिट को पाकिस्तान में भी सहयोगी मिल गए हैं.''

इससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाय था कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस टूलकिट का इस्तेमाल कर मोदी सरकार और भारत को बदनाम कर रही है. बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया था और बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »