राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान का किसान डरेगा नहीं, कृषि कानून वापस होने तक हटेगा नहीं

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान इतना गुस्सा क्यों है, क्योंकि इन कानूनों का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के मित्रों को हिंदुस्तान का जो एग्रीकल्चरल सिस्टम है, वो पकड़ाने (थमाने) का है और किसान इस बात को बहुत अच्छी तरह समझ गया है.

Advertisement
राहुल गांधी समेत विपक्ष के 5 नेताओं ने की राष्ट्रपति से मुलाकात राहुल गांधी समेत विपक्ष के 5 नेताओं ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST
  • कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिले
  • राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • हिंदुस्तान का किसान डरेगा नहीं, हटेगा नहीं: राहुल गांधी

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के बीच बुधवार को विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला. राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले नेताओं में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी थे. रामनाथ कोविंद से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में कहा कि हिंदुस्तान का किसान डरेगा नहीं. जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते, किसान हटेंगे नहीं. 

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि किसान ने इस देश की नींव रखी है और वो दिनभर इस देश के लिए काम करता है. जो कानून पास किए गए हैं, वो किसान विरोधी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये कानून किसानों के हित के लिए हैं. सवाल उठता है कि अगर ये किसानों के हित में हैं तो किसान सड़कों पर क्यों खड़े हैं? 

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान इतना गुस्सा क्यों है, क्योंकि इन कानूनों का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के मित्रों को हिंदुस्तान का जो एग्रीकल्चरल सिस्टम है, वो पकड़ाने (थमाने) का है और किसान इस बात को बहुत अच्छी तरह समझ गया है. किसान की शक्ति के सामने कोई नहीं खड़ा हो सकता है और सरकार को गलतफहमी में नहीं होना चाहिए. 

देखें: आजतक LIVE TV  

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को ये नहीं सोचना चाहिए कि किसान हट जाएंगे, डर जाएंगे. हिंदुस्तान का किसान डरेगा नहीं. जब तक ये कानून रद्द नहीं कर दिए जाएंगे, तब तक किसान हटेगा नहीं.

Advertisement

किसानों द्वारा सरकार के प्रस्ताव को ठुकराने के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को गलतफहमी में नहीं होना चाहिए. किसान समझौता नहीं करेगा. क्यों नहीं करेंगे, क्योंकि उनको समझ आ गई है बात कि अगर आज वो कॉम्प्रोमाइज कर गए, तो उनका हिंदुस्तान में कोई भविष्य नहीं रहेगा. उनको ये बात समझ आ गई है कि अगर वो आज (अपने हक के लिए) नहीं खड़े हुए और मैं किसानों से कह रहा हूं अगर आज आप नहीं खड़े हुए तो आप कभी खड़े नहीं हो पाएंगे और हम सब आपके साथ हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »