भाजपा ने ‘बिहार डीएनए’ टिप्पणी के लिए तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी की आलोचना की, माफी की मांग

भाजपा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ‘बिहार डीएनए’ टिप्पणी की आलोचना की और यह मांग की कि कांग्रेस सहित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य इसकी निंदा करें तथा नवनियुक्त मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहें. बक्सर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रेड्डी की ‘तुच्छ’ टिप्पणी से बिहार के लोगों की भावनाएं आहत हुई है.

Advertisement
भाजपा ने ‘बिहार डीएनए’ टिप्पणी के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना की भाजपा ने ‘बिहार डीएनए’ टिप्पणी के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:58 AM IST

भाजपा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ‘बिहार डीएनए’ टिप्पणी की आलोचना की और यह मांग की कि कांग्रेस सहित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य इसकी निंदा करें तथा नवनियुक्त मुख्यमंत्री से माफी मांगने को कहें. रेड्डी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) में ‘बिहारी जीन’ है और उन्होंने संकेत दिया था कि वह केसीआर की तुलना में राज्य के लिए बेहतर विकल्प हैं.

Advertisement

उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘‘मेरा डीएनए तेलंगाना का है. केसीआर का डीएनए बिहार का है. वह बिहार के रहने वाले हैं. केसीआर की जाति कुर्मी हैं, वे बिहार से विजयनगरम और वहां से तेलंगाना आए. तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है.’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रेड्डी की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक, विभाजनकारी और अहंकारी’ करार दिया और मांग की कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के अन्य सदस्य इसकी निंदा करें.

उन्होंने बिहार के लोगों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने के लिए रेड्डी से भी माफी मांगने को कहा. प्रसाद ने संसद परिसर में कहा, ‘‘मैं उनकी टिप्पणी की निंदा करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह देश को तोड़ना चाहते हैं? यहां बड़ा सवाल यह है कि इंडिया गठबंधन के सदस्य चुप क्यों हैं. नीतीश कुमार ने अब तक (रेड्डी की टिप्पणी पर) कुछ क्यों नहीं कहा? बिहार में कांग्रेस के सदस्य क्या कर रहे हैं?’’

Advertisement

प्रसाद ने रेड्डी की टिप्पणी पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘‘आपके मुख्यमंत्री एक क्षेत्र के डीएनए को कमजोर बताते हैं और अपनी ही पार्टी के नेताओं (जो बिहार में हैं) के खिलाफ बहुत शर्मनाक जातिवादी टिप्पणी करते हैं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इसकी निंदा करते हैं. अगर कांग्रेस पार्टी को देश में एकता के महत्व की थोड़ी सी भी समझ है तो उसे इसकी निंदा करनी चाहिए.’’

बक्सर से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि रेड्डी की ‘तुच्छ’ टिप्पणी से बिहार के लोगों की भावनाएं आहत हुई है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसका जवाब देने की मांग की.

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता देश में गंदा माहौल बना रहे हैं… जिस तरह की ओछी टिप्पणी कांग्रेस नेता ने की है… (तेलंगाना के) मुख्यमंत्री ने जो टिप्पणी की है, उसपर लोग उन्हें करारा जवाब देंगे.’’

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »