Advertisement

भारत

अक्षय और सलमान के अलावा इन सितारों ने भी बदले हैं अपने नाम

aajtak.in
  • 19 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST
  • 1/10

सैफ अली खाल ने फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी से मिली'. बहुत कम लोग जानते होंगे कि सैफ का असली नाम 'साजिद अली खान' है.

  • 2/10

क्यूट एक्टेस प्रीति जिंटा जिन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी रचाई है इन्होंने भी बॉलीवुड में आने के बाद अपना नाम 'प्रीतम जिंटा' से बदलकर प्रीति जिंटा रख लिया.

  • 3/10

बॉलीवुड में एंट्री करने के शुरुआती दौर में ही अपने बोल्ड अंदाज से तहलका मचाने वाली मल्लिका शेरावत का असली नाम 'रीमा लांबा' है.

Advertisement
  • 4/10

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते सुपरस्टार सलमान खान का असली नाम 'अब्दुल रशीद सलीम खान' है.

  • 5/10

बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके अक्षय कुमार का असली नाम 'राजीव भाटिया' है.

  • 6/10

बॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स में से एक अजय देवगन एक सक्सेसफुल एक्टर के साथ डायरेक्टर भी हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि अजय का असली नाम 'विशाल देवगन' है.

Advertisement
  • 7/10

बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देयोल का असली नाम 'अजय सिंग देयोल' है जिसे इन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद बदला.

  • 8/10

हिन्दी सिनेमा के ट्रैजडी किंग दिलीप कुमार ने फिल्म 'ज्वार भाटा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बता दें कि इन्होंने अपना नाम 'मोहम्मद यूसुफ खान' से बदलकर दिलीप कुमार रख लिया.

  • 9/10

जानी मानी एक्ट्रेस कटरीना कैफ का फिल्म इंडस्ट्री में आने के पहले नाम 'केट टरकोटे' था.

Advertisement
  • 10/10

साल 1997 में फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली महिमा चौधरी का असल नाम 'रीतु चौधरी' है. डायरेक्टर सुभाष घई ने उनको ये नाम दिया था क्योंकि उनकी ज्यादातर हिट फिल्मों में उनकी हीरोईनों का नाम 'म' से शुरू होता था, जैसे: माथुरी और मनीषा कोईराला.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement