आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है. पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है. लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी के मुद्दों पर पिछले काफी वक्त से राघव चड्ढा ने चुप्पी बना रखी है.