पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर टीएमसी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर की जगह नंदीग्राम से मैदान में है. सीएम ममता 10 मार्च को पर्चा दाखिल करेंगी, साथ ही 11 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी. उधर बीजेपी में भी लिस्ट पर कल देर रात तक मंथन चला. नंदीग्राम सीट को लेकर बीजेपी असमंजस मे है कि वहां से शुभेंदु अधिकारी को उतारा जाए या नहीं. अगर ममता बनर्जी के शुभेंदु को मैदान में उतारा जाता है तो दोनों के बीच यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है. देखें वीडियो.