बिहार के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर श्यामचंद गांव के करीब एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है. यहां एक नाव पलटने से 14 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है. घटना के बाद तुरंत चलाए गए राहत और बचाव कार्य में 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 6 अन्य घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है. इस दर्दनाक हादसे पर राज्य सरकार और प्रशासन ने गहरा शोक जताया है.