टोयोटा इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी ने E20 ईंधन को लेकर उठ रही चिंताओं पर कहा कि 2023 के बाद बेची गई सभी टोयोटा कारें E20 कंप्लायंट हैं. उन्होंने बताया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कार के मॉडल के अनुसार माइलेज में 3 से 5 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है, जबकि दिल्ली में पिछले करीब डेढ़ साल से E20 ईंधन की बिक्री हो रही है. वहीं बिहार में सामने आए टोयोटा कार विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित कार E20 कंप्लायंट थी, लेकिन उसमें मिला ईंधन दूषित था. दूषित ईंधन को निकालकर सिस्टम को साफ कर दिया गया और जांच में कार के किसी भी पार्ट को नुकसान नहीं मिला.