दिल्ली में छठ पूजा से ठीक पहले यमुना नदी में जहरीले झाग का स्तर बढ़ गया है. कालिंदी कुंज और ओखला बैराज के पास नदी में टॉक्सिक फ्रॉथ देखा जा रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी में फेकल कॉलिफॉर्म और प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है. अनटैप्ड नालों और औद्योगिक कचरे के कारण नदी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे श्रद्धालुओं की सेहत और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.