मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी सिलसिले में पटना में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. पटना में विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की, जहां तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी खुद पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. इस भारी हंगामे और प्रदर्शन के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद वे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन रवाना हुए.