तमिलनाडु सरकार ने 15 साल बाद ऑटो किराए में संशोधन किया है. अब राज्य में ऑटो का शुरुआती किराया 50 रुपये कर दिया गया है, जो 1.8 किलोमीटर की यात्रा के लिए होगा. इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 25 रुपये का शुल्क लगेगा. इस फैसले से ऑटो चालकों को राहत मिलेगी.