बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं है बल्कि कांग्रेस का जमीर मर चुका है. एलन मस्क का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश हित के खिलाफ बयानबाजी करती है.