जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 5 लाख के इनामी आतंकवादी सैफुल्लाह, फरमान अली और बाशा उर्फ हुरैरा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. सैफुल्लाह 2 वर्षों से फरार था और कई बार एनकाउंटर से बच निकलने में सफल रहा था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के K-9 यूनिट के स्निफर डॉग 'टाइसन' ने अहम भूमिका निभाई. टाइसन ने आतंकवादियों के ठिकाने का सही पता लगाया और पहली गोली खुद खाने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाई और आतंकियों की लोकेशन कन्फर्म कराई. उसकी बदौलत सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और आतंकवादियों को खत्म किया.