कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद संकेत दिए हैं कि उनकी प्राथमिकता अब भी राज्य की राजनीति ही है. कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देने की चर्चा के बीच उन्होंने साफ किया है कि फिलहाल उनकी रुचि दिल्ली की राजनीति में नहीं है. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठकों और मुलाकातों के कारण राजनीतिक अटकलें थम नहीं रही हैं. इस बीच राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनकी मुलाकात ने नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है.