देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. मथुरा-वृंदावन में जन्मभूमि मंदिर से लेकर बांके बिहारी मंदिर तक विशेष पूजा-अर्चना और आरती का दौर जारी है. वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भी झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. कहीं बाल गोपाल का श्रृंगार किया गया तो कहीं भक्तों ने रात 12 बजे कान्हा के जन्म का उत्सव मनाया. देखिए जन्माष्टमी के जश्न की ये खास तस्वीरें.