महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर हस्ती शेफाली बग्गा ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को 1.20 करोड़ रुपये स्वेच्छा से सौंप दिए हैं. यह पूरी रकम उन्होंने विवादित बेटिंग ऐप के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाने के एवज में कमाई थी. ईडी की टीम द्वारा सघन पूछताछ किए जाने के बाद शेफाली बग्गा ने इस पैसे को जांच एजेंसी को लौटाने का फैसला किया. महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी के सामने उन्होंने यह राशि खुद से सरेंडर की है.