इस वक्त भारत मौसम की दोहरी मार झेल रहा है. कुछ जगहों पर गंभीर सूखा है, दूसरी तरफ बेइंतहा बारिश और बाढ़ है. सरकार ने देश के 5 राज्यों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. साथ ही ये भी बताया है देश के 6 लाख 11 हजार हेक्टेयर फसल बारिश और बाढ़ से तबाह हो गई. मॉनसून सीजन के खत्म होने के साथ-साथ 12.3 फीसदी कम बारिश हुई है. दूसरी तरफ बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश से हाल बेहाल हैं. यानी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है.