दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने निषाद, मल्लाह, केवट और माझी समाज के लिए अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण की मांग तेज कर दी है. उन्होंने 1950 के राष्ट्रपति नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि निषाद समुदाय को OBC से हटाकर SC वर्ग में शामिल किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों की रोजी-रोटी के लिए ताल और घाट के अधिकार वापस लौटाने की मांग की है.