कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में मानहानि मामले में पेश होंगे जिसमें आरएसएस से जुड़ा मामला शामिल है. यह मामला 2014 का है जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने संघ के खिलाफ कुछ बयान दिए थे. इस बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी राजेश कुंटे ने शिकायत दर्ज कराई थी.