कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे अपने सहयोगी सांसदों के साथ बसों में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की भारी सुरक्षा और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच यह मार्च आगे बढ़ रहा है. राहुल गांधी तीसरी बस में बैठे हैं ताकि पुलिस उन्हें आसानी से रोक न सके. कांग्रेस ने यह पूरी रणनीति काफी सोच-समझकर तैयार की है ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया न जा सके. इससे पहले भी राहुल गांधी ने लंच के बाद अचानक आगे बढ़ने का फैसला लेकर पुलिस को चौंका दिया था. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.