पंजाब के खन्ना में एक पुलिसकर्मी द्वारा शिवसेना नेता महंत कश्मीरी गिरि को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी गद्दे के नीचे हेरोइन रखता हुआ कैद हो गया. फुटेज सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपी एएसआई को निलंबित कर एसआईटी का गठन किया और निर्दोष नेता को रिहा कर दिया गया है.