ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि राज्य में पिछले सात महीनों से बच्चे गलत किताबें पढ़ रहे हैं. जल्द ही बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं होने वाली हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों के छात्रों के पास न तो सही किताबें हैं और न ही उचित अध्ययन सामग्री. लोगों का कहना है कि सरकार शिक्षा के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.