दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची से कथित तौर पर वैध मतदाताओं के नाम हटाने और विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं. उनकी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त तुरंत इस्तीफा दें. दूसरी तरफ, नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर संभव जैन नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली.