गृह मंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर दिए गए हालिया बयान के बाद देश का राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया है. इस मुद्दे पर शुरू हुआ सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्षी दलों के साथ-साथ अब मुस्लिम धर्मगुरुओं और विद्वानों ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.