प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान विपक्ष के सदस्यों के हंगामे का जवाब दिया. इस दौरान विपक्षी सदस्य वेल में आकर जोरदार नारेबाजी कर रहे थे. विपक्ष के हंगामे को देखकर प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि खरगे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठे बैठे भी नारे बोलने की अनुमति दे दी जाए. पीएम मोदी ने विपक्ष के बीच ही अपनी बात रखी और विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बावजूद अपना संवाद जारी रखा.